4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमंत सोरेन को कोर्ट में किया गया पेश, ईडी को मिली एक दिन की कस्टडी

Former Jharkhand CM Hemant Soren: आज दोपहर रांची स्थित एमपी/एमएलए विशेष अदालत में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पेश किया गया, यहां कोर्ट ने 1 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Former Jharkhand CM Hemant Soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज जमीन से जुड़े मामले में रांची स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया जा रहा है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को करीब आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

ईडी ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड

बता दें कि विशेष अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दस की रिमांड मांगी गई थी। इस पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई। ईडी के अधिवक्ताओं ने कहा कि रांची के जमीन घोटाले में आगे की जांच के लिए सोरेन से कई बिंदुओं पर सवाल जवाब करना आवश्यक है। हालांकि कोर्ट ने केवल एक दिन की रिमांड ही स्वीकार की है।

Story Loader