1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पिता राजीव गांधी को यादकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- देश के लिए जो सपना आपने देखा…

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर आज उन्हें जगह-जगह श्रद्धांजलि दी जा रही है। पिता को याद करते हुए राहुल गांधी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर पिता को श्रद्धांजलि दी है।  

2 min read
Google source verification
rahul_and_priyanka.jpg

Former PM Rajiv Gandhi Birth Anniversary Rahul Gandhi Gone Emotional by Remembering Father

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर आज पूरे देश में उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है। राजधानी दिल्ली में स्थित राजीव गांधी के समाधि स्थल वीरभूमि पर पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल-प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा, सांसद केसी वेणुगोपाल और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

राजीव गांधी की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी भावुक हो गए। उन्होंने पिता को याद करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि "पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया है।

कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीट अकाउंट पर राजीव गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें 21वीं सदी के भारत का वास्तुकार बताया है।


कांग्रेस ने लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। "21वीं सदी के भारत के वास्तुकार" के रूप में सम्मानित, यह उनकी दूरदर्शिता के माध्यम से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।


मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 20 अगस्त 1944 को जन्म हुआ था। 1984 से 1989 तक राजीव गांधी देश के छठे प्रधानमंत्री के रूप में थे। राजीव गांधी के समय में देश में संचार क्रांति की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं राजीव गांधी का असली नाम क्या है? जानिए ऐसे ही दूसरे सवालों के जवाब भी