
किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने राष्ट्रीय राजधानी कूच करने का आह्वान किया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस से सभी सर्वाजनिक स्थानों पर धारा 144 लगा दी है और भारी फोर्स की तैनाती की है। हर शख्स की तलाशी ली जा रही है। बता दें कि भारी संख्या में किसानों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
11 मार्च को सामूहिक गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं, एसकेएम नेताओं ने 14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली में एक विशाल पंचायत का आह्वान किया है। किसान नेता रतन मान के नेतृत्व में बीकेयू ने किसानों की सामूहिक गिरफ्तारी के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर 11 मार्च को किसान करनाल में प्रदर्शन करेंगे। 14 मार्च को किसान मजदूर महापंचायत के दौरान सरकारी उत्पीड़न का विरोध करने के लिए वे दिल्ली के रामलीला मैदान में एकजुट होंगे।
Updated on:
06 Mar 2024 07:49 am
Published on:
06 Mar 2024 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
