20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G20 Summit में भारत का दबदबा, ‘लीडर्स घोषणा पत्र’ को मंजूरी, जानिए पीएम मोदी ने क्या प्रस्ताव रखे

G20 summit PM Modi: G20 Summit में भारत के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। 'लीडर्स घोषणा-पत्र' को सम्मेलन में मंजूरी मिल गई है। इसपर पीएम मोदी ने खुशी जताई है।

2 min read
Google source verification
G20 summit PM Modi

G20 summit PM Modi

G20 summit PM Modi: राजधानी दिल्ली में G20 समिट जारी है। 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें भाग ले रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि, नई दिल्ली 'G20 लीडर्स घोषणा पत्र' पर सभी देशों ने सहमति जताई है। पीएम मोदी ने बताया- "हमारी टीम के कठिन मेहनत और आप सभी के सहयोग से नई दिल्ली जी20 लीडर्स घोषणा पत्र पर आम सहमति बन गई है।" आज 9 सितंबर को जब जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई तो सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक पहला सत्र 'वन अर्थ' पर आयोजित किया गया। इसके बाद 'वन फैमिली' पर अगला सेशन दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 4.45 बजे तक चला। बैठक के बाद शाम 7 बजे रात्रिभोज पर सभी राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। उसके बाद रात 8 बजे से 9.15 बजे तक इनके बीच बातचीत होगी।


जानिए किन मुद्दों परे केंद्रित है नई दिल्ली जी-20 घोषणापत्र

जी-20 घोषणापत्र को मंजूरी मिलने पर अमिताभ कांत ने बताया कि इसमें किन मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने एक्स पर लिखा- "नई दिल्ली जी-20 घोषणापत्र मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास, एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना, सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता, 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान और बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।"

जानिए नई दिल्ली घोषणा पत्र किन चीजों पर फोकस करता है

1) मजबूत, दीर्घकालीक, संतुलित और समावेशी विकास। 2) सतत विकास लक्ष्यों पर आगे बढ़ने में तेजी लाना। 3) दीर्घकालीक भविष्य के लिए हरित विकास समझौता। 4) 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थाएं। 5) बहुपक्षवाद को पुर्नजीवित करने पर जोर।

पीएम क्या बोले

पीएम मोदी ने कहा, 'मेरा प्रस्ताव है कि जी20 देश 'ग्रीन क्रेडिट पहल' पर काम करना शुरू करें। भारत ने पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी20 उपग्रह मिशन शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। हम वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन बना रहे हैं और भारत आप सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।' इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आगे कहा 'भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए वैश्विक स्तर पर पहल का प्रस्ताव दिया है।'