G20 Summit Delhi: राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात और रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद भारत मंडपम के बाहर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी निकालने के लिए 150 पंप लगाए हैं। भारत मंडपम के बाहर उत्पन्न हुई इस स्थिति पर कांग्रेस निशाना साधा।
G20 summit Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में G-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। शिखर सम्मेलन के दौरान कोई चूक न हो इसके लिए प्रशासन ने राजधानी में सभी व्यवस्थाएं की हैं, सबकुछ का जायजा लिया, लेकिन शनिवार की देर रात और रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण भारत मंडपम के बाहर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसके बाद से भारत मंडपम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी भरा नजर आ रहा है। इसे लेकर कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
बीवी श्रीनिवास बोले- विकास तैर रहा है...
पानी से लबालब भरे भारत मंडपम की इस वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने लिखा- 'करोड़ों रुपये की लागत से G20 के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए 'भारत मंडपम' की तस्वीरें। विकास तैर रहा है...'
बता दें कि इस स्थिति से निपटने के लिए 150 पंप लगाए गए हैं।