
G20 Summit Guidelines
G20 summit 2023: G20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सजधज कर तैयार है। आगामी 9 से 10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन के नजदीक आने के साथ राजधानी की पुलिस द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के संचालन और इस दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। 9 और 10 सितंबर को होने वाले G-20 Summit में कई देशों के मुखिया प्रगति मैदान परिसर में भारत मंडपम में आएंगे। इस वैश्विक आयोजन के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसे लेकर पहले एक ज्ञापन जारी किया गया था जिसमें बताया गया कि इन सम्मलेन के दौरान दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जायेगा। लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने अब स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि दो दिनों के शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
बिहार में BJP का सीट शेयरिंग फार्मूला तैयार, चिराग-मांझी के खाते में कुल 7 सीट[typography_font:14pt;" >दिल्ली पुलिस ने ट्विट में क्या कहा
लॉकडाउन लगने से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में कहा 'पूरी दिल्ली खुली है, सिर्फ NDMC क्षेत्र के एक छोटे हिस्से में प्रतिबंध लगेंगे। यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार एजेंसियां भ्रामक शीर्षकों का उपयोग कर जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों की गलत व्याख्या और गलत प्रचार कर रही हैं। जिससे आम जनता और समाचार पाठकों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। यह पुनः दोहराया जा रहा है कि प्रतिबंध केवल NDMC क्षेत्र के एक छोटे हिस्से में लगाए गए हैं। हम अनुरोध करते हैं कि समाचार एजेंसियां हमारी निर्देशिकाओं के अनुरूप सटीक विवरण प्रकाशित करें, जिससे किसी भी प्रकार की अस्पष्टता उत्पन्न न हो।'
जानिए गाइडलाइन्स, 3 दिन क्या खुला, क्या बंद
1.वीवीआइपी के काफिले निकलने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पांच से 10 मिनट के लिए मेट्रो के गेट से आवाजाही को बंद किया जा सकता है।
2.नई दिल्ली पुलिस जिला और एनडीएमसी क्षेत्र को सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
3.नई दिल्ली में रहने वालों के साथ ही रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे आने-जाने वालों को नहीं रोका जाएगा।
4.सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में रहने वाले लोग आवाजाही के लिए अपनी गाड़ियों के अलावा आटो-टैक्सी का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन सफर के दौरान उन्हें अपने पते से संबंधित दस्तावेज रखने होंगे।
5.एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली तक घर जाने वालों को भी प्रवेश मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं एवं सिविक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को भी आइकार्ड दिखाकर प्रवेश मिलेगा।
6.दिल्ली की सभी सीमाओं से मालवाहक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा, लेकिन आवश्यक वस्तुएं जैसे सब्जी, दूध, फल, दवाइयां आदि लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से एंट्री पास जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने बता दिया, राजस्थान-छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी जीतेगी या कांग्रेस
7.डाक सेवा, स्वास्थ्य सेवा, पैथ लैब सेवा और खाने की डिलीवरी करने जैसे पेशे से जुड़े लोगों को प्रवेश मिलेगा, लेकिन आनलाइन सामान डिलीवरी वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
8.अस्पतालों में जाने के लिए रोक नहीं रहेगी, इलाज के दस्तावेज दिखाने होंगे। एंबुलेंस के लिए भी कोई रोक नहीं रहेगी।
9.नई दिल्ली के अस्पतालों, होटल (जिनमें विदेशी मेहमान ठहरे हुए होंगे) कर्मचारियों, ड्यूटी में लगे कर्मचारी और आवश्यक कार्यों में लगे कर्मियों को अपना आईकार्ड दिखाने के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
10.नई दिल्ली जिले में सभी बैंक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल्स बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 'India' को 'भारत' बनाने में खर्च हो सकते हैं इतने हजार करोड़
Updated on:
08 Sept 2023 09:13 am
Published on:
07 Sept 2023 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
