
Ganesh Chaturthi 2023: विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल है। सबसे पहले पूजे जाने वाले श्री गणेश के पधारने से पहले गलियों से लेकर मंदिरों तक पंडाल सज रहे हैं।कल 19 सितंबर को घर-घर में गणपति बप्पा विराजमान होंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे महाराष्ट्र में तैयारियां जोरों पर है। मुंबई के मशहूर लाल बाग के राजा की झलक देखने के लिए हर कोई आतुर रहता है लेकिन उनके अलावा भी एक गणेश ऐसे हैं जिनकी चर्चा महाराष्ट्र में नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। मुंबई के सबसे अमीर गणपति की स्थापना सारस्वत ब्राह्मण (GSB) मंडल ने की है। यहां 15 फिट की गणेश भगवान की मूर्ति को 66 किलो सोने के आभूषणों और 295 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है।
इसके अलावा GSB सेवा मंडल के गणपति का 360 करोड़ रुपये का बीमा (Insurance) भी किया गया है। दर्शन करने के दौरान अगर कोई बदमाश कुछ गलत करता है तो उसकी पहचान आसानी से हो सके इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर हाई-डेंसिटी कैमरा बड़ी संख्या में लगाए गए हैं। बता दें कि GSB गणेश मंडल मुंबई के किंग्स सर्कल क्षेत्र में स्थित है जहां लाखों की संख्या में आम लोग आते हैं। इसके अलावा मशहूर हस्तियों का भी यहां जमावड़ा लगा रहता है। GSB सेवा मंडल का यह 69वां गणेश उत्सव है। अनुमान है कि रोज यहां 50 हजार भक्त खाना खाएंगे और 2 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आएगी।
कैसे बांटा गया बीमा कवर
1. 38.47 करोड़-सोना,चांदी और आभूषण
2. 2 करोड़: फर्नीचर,कंप्यूटर,सीसीटीवी कैमरे, क्यूआर स्कैनर, बर्तन
3. 30 करोड़: पंडाल, स्टेडियम, श्रद्धालु
4. 289.50 करोड़: GSB सेवा मंडल के स्वयंसेवक, आचार्य, खानसामा, गाड़ी, चप्पल स्टॉल के श्रमिक, सुरक्षा गार्ड आदि के लिए व्यक्तिगत एक्सीडेंट बीमा कवर
5. 43 लाख: आयोजन स्थल पर मानक अग्नि एवं विशेष जोखिम नीति
GSB सेवा मंडल के सदस्यों का मानना है कि बीमा कवर लेने से ना सिर्फ गणेश जी की मूर्ति और उनके गहने सुरक्षित रहते हैं बल्कि उनके सेवा में जुटे सभी भक्तजन भी सुरक्षित रहते हैं।
Published on:
18 Sept 2023 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
