
Ganesh Utsav pandal like Aadhar card made in Jamshedpur, Bappa's Aadhar number is also present along with the photo
सभी देवों में प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश के जनमोत्स्व (गणेश चतुर्थी) को देश में पूरी श्रद्धा, हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा है। इस मौके पर देशभर के लोग अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना किए हैं। इसके साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में गणेश उत्सव पंडाल तैयार किए गए हैं। दरअसल झारखंड के जमशेदपुर में आधार कार्ड जैसा गणेश उत्सव पंडाल तैयार किया गया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें नाम श्री गणेश लिखा हुआ है और पिता का नाम महादेव लिखा हुआ है।
इसके साथ ही आधार कार्ड जैसे गणेश उत्सव वाले पंडाल के आधार कार्ड में भगवान गणेश का पता मानसरोवर झील के पास टॉप फ्लोर, कैलाश पिनकोड 000001 बताया गया है। वहीं डेट ऑफ वर्थ 01/01/600 CE (छठी शताब्दी) बताया गया है। वहीं भगवान गणेश का आधार नंबर 967599594584 बताया गया है।
आधार कार्ड वाले गणेश उत्सव पंडाल के आयोजक सरव कुमार ने बताया वह कोलकाता गए हुए थे, जहां उन्होंने तरह-तरह के पूजा पंडाल देखे। इन पंडालों के जरिए लोगों को संदेश दिया जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भगवान गणेश का आधार कार्ड वाला उत्सव पंडाल तैयार करवाया। इसके जरिए वह लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि जिन लोगों ने अब तक आधार नहीं बनवाया है वो जल्दी से जल्दी आधार कार्ड बनावा लें क्योंकि आधार कार्ड बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब भगवान के पास आधार कार्ड होगा तो लोग प्रेरित होकर उनका अनुसरण करेंगे।
भगवान गणेश का आधार कार्ड वाला उत्सव पंडाल में नाम, पिता का नाम, फोटो, डेट ऑफ वर्थ, पता के साथ आधार कार्ड की तरह बारकोड भी मौजूद है, जिसे स्कैन करने पर लोगों को भगवान गणेश की मूर्ति रखी हुई दिखाई देती है।
Published on:
01 Sept 2022 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
