5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्राम में गैंगेस्टर संदीप गडोली की मॉडल गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या, BMW से डेडबॉडी लेकर भागे आरोपी

Divya pahuja murder: गुरुग्राम में हुए मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी और होटल मालिक अभिजीत समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

2 min read
Google source verification
Divya pahuja murder

राजधानी दिल्ली सटे गुड़गांव के एक होटल में 27 साल की मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान मॉडल दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी लाश को BMW कार से लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट में युवती हत्या की गई है। मृतका गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह भी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में होटल के मालिक अभिजीत सिंह, प्रकाश और इन्द्राज को गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में 2 जनवरी को तड़के लगभग साढ़े चार बजे होटल मालिक अभिजीत, एक लड़की और एक अन्य शख्स के साथ रिसेप्शन पर पहुंचता है और रूम नंबर 111 में जाते हैं। इसके बाद अभिजीत और दूसरा शख्स चादर में लपेटकर दिव्या के शव को लाते दिखाई दे रहे हैं।

गैंगेस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड थी दिव्या

बता दें कि मृतका दिव्या पाहुजा कथित तौर पर फरवरी 2016 में मारे गए गैंगेस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। दिव्या संदीप की हत्या की प्रमुख गवाह थी। जब गैंगेस्टर संदीप की हत्या हुई थी, उस समय 20 साल की दिव्या को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

दिव्या ने ही रची थी संदीप एनकाउंटर की स्क्रिप्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाश संदीप गडोली का पीछा करते हुए पुलिस 7 फरवरी, 2016 को मुंबई के अंधेरी स्थित होटल में पहुंच गई। पुलिस होटल के कमरे में घुसी तो संदीप अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या के मौजूद था। इस दौरान पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। उस दौरान दिव्या पर पुलिस के साथ साजिश रचकर संदीप की हत्या करवाने का आरोप लगा था।