4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेंट पर गर्लफ्रेंड! दिल्ली की लड़की का अनोखा ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल, एक डेट की इतनी फीस

Social Media Viral Post: सोशल मीडिया के इस दौर में रेंट पर 'गर्लफ्रेंड' (GF On Rent) का ऑफर भी सामने आ गया है। दिल्ली की एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर रेट लिस्ट के साथ यह ऑफर दिया। लड़की का यह पोस्ट अब तेजी से वायरल (Viral) हो गया है।

2 min read
Google source verification
woman wants men viral post

Social Media Viral Post: घर, गाड़ी, एसी, गद्दे जैसे छोटी-बड़ी जरूरत के कई चीजें हम सब किराए पर लेते ही हैं। हालांकि सोशल मीडिया के इस दौर में रेंट पर 'गर्लफ्रेंड' (GF On Rent) का ऑफर भी सामने आ गया है। दिल्ली की एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर रेट लिस्ट के साथ यह ऑफर दिया। लड़की का यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो गया है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। दिव्या नाम की इस लड़की ने 1500 रुपए से लेकर 10000 तक तक की रेट लिस्ट स्कीम पेश की है। दिव्या का कहना है कि यदि आप सिंगल हैं और किसी लड़की के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो वह चलने को तैयार है। बस आपको इसके लिए रेंट (रुपए) देना होगा।

वायरल गर्ल ने शेयर की रेट लिस्ट

वायरल गर्ल दिव्या ने जो रेट लिस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है उसके अनुसार, चिल कॉफी डेट के लिए 1500 रुपए देने होंगे। नॉर्मल डेट (डिनर एंड मूवी) के लिए आपको 2 हजार रुपए चुकाने होंगे। साथ ही परिवार से मिलवाने के 3000 रुपए खर्च करने होंगे। किसी इवेंट में साथ लेकर जाना है तो 3500 रुपए। बाइक डेट (हाथ पकड़ना आदि) के लिए 4000 रुपए रेंट है। डेट की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे तो 6 हजार रुपए देने होंगे। एडवेंचर डेट के लिए 5 हजार वहीं घर पर साथ में कूकिंग के लिए 3500, शॉपिंग वाली डेट के लिए 4500 और वीकेंड पर दो दिन तक साथ घूमने के लिए 10000 रुपए किराया तय किया है।

आ रहे अजीबोगरीब कमेंट


तीन दिन पहले किए गए इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह सोच रही जापान में है। कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि बाथरूम और बर्तन धोने के लिए कितने देने होंगे। रील अब इंस्टाग्राम के अलावा एक्स पर भी वायरल है। कई लोगों ने स्कैम की आशंका जाहिर की तो किसी ने इसे हनी ट्रैप बताया।