बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर नया अपडेट आया है। शिक्षा विभाग की कमिटी ने एसीएस एस सिद्धार्थ को रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसके बाद स्कूलों में नई छुट्टियों का ऐलान किया गया है। पिछले एक साल से छुट्टियों में कटौती का विरोध हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए अब स्कूलों में कुल 6 नए अवकाश जोड़े गए हैं। इन छुट्टियों में रक्षाबंधन, हरितालिका तीज, अनंत चतुर्दशी, जीवित पुत्रिका व्रत (जीउतिया), गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा शामिल हैं। खास बात यह है कि तीज व्रत के लिए दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।