4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat Express: दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत को लेकर आई खुशखबरी, बहुत जल्द यात्रियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

Vande Bharat Express: समूचे देश में वंदे भारत को बेहिसाब प्यार मिल रहा है। अब इस सुपर फ़ास्ट ट्रेन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है। राजधानी दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच लगने वाले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
vb21.jpg

Vande Bharat Express: फ़रवरी 2019 में देश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली थी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से राजधानी दिल्ली के बीच चली थी। इसके बाद कुछ समय में ही लगभग सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया की कुछ दिनों के इन्तजार के बाद ये ट्रेनें स्लीपर कोच के साथ भी चलेंगी। सोशल मीडिया पर स्लीपर कोच की तस्वीर वायरल हो रही है जो देखने में काफी खूबसूरत और आधुनिक लग रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्लीपर ट्रेनों की सौगात देश को अगले साल मिलेगी। इसी बीच अब नई दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन रेलवे बहुत ही जल्द इस रूट के यात्रिओं को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। दरअसल कुछ ही दिनों के इंतज़ार के बाद नई दिल्ली से लेकर वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में दो स्लीपर कोच लगने वाले हैं।

मालूम हो कि वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 769 किलोमीटर की दूरी तय करती है। दिल्ली स्टेशन से सुबह छह बजे यह ट्रेन चलती है और फिर कानपुर, प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचती है। 8 घंटा चलने के बाद दोपहर दो बजे यह ट्रेन वाराणसी पहुंचती है। फिर तीन बजे यह ट्रेन वाराणसी से निकलती है और रात 11:00 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंचती है।

भले ही यह वंदे भारत ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले कम समय लेती हो लेकिन इसके बावजूद भी लगातार सफर में बैठे रहना पैसेंजेर्स के लिए आसान नहीं होता है। इसी बात को ध्यान में हुए रेलवे अगले साल ऐसे में इस ट्रेन में स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं। चेन्नई स्थित रेल फैक्ट्री में इसे डिजाइन किया गया है।