3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइक्लोन मिचौंग से प्रभावित किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Good news farmers: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिचौंग तूफान से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।  

less than 1 minute read
Google source verification
Mamata Banerjee

Good News: पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बीते सप्ताह आए मिचौंग तूफान से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि 3 दिसंबर को आए साइक्लोन की वजह से राज्य में बेमौसम भारी बारिश हुई थी, जिसकी वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। अब सरकार ने किसानों के नुकसान को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है और उन्हें सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

इतना मिलेगा मुआवजा

पश्चिम बंगाल में बेमौसम बारिश से प्रभावित 1.5 किसानों को मुआवजे की राशि दो चरणों में दी जाएगी। दोनों चरणों को मिलाकर कुल दस हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलीपुरद्वार जिले में एक बैठक को संबोधित करते हुए ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अपनी किसान बीमा योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे किसानों के बैंक खातों ट्रांसफर की जाएगी।

इन किसानोें को दिया जाएगा मुआवजा

उन्होंने कहा,हमने कृषि भूमि पर उपकर वापस ले लिया है। वे सभी किसान जो किसान बीमा योजना के तहत नामांकित हैं, उन्हें मुआवजे के रूप में पैसा निश्चित रूप से मिलेगा। जिन लोगों ने अभी तक नामांकन नहीं किया है, उन्हें तुरंत राज्य सरकार द्वारा आयोजित कैंप में जाकर नामांकन करा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: केसीआर से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम रेवंत रेड्डी, इस वजह से आई थी चोट

Story Loader