
Government amends Bharat series number plate RULES in India, you may soon get BH plate for your car
पूरे देश में निजी वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के एक राज्य से दूसरे राज्य तक आवाजाही करने के लिए, 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नई भारत सीरीज़ (BH-Series) को शुरू कर दिया गया है। पिछले साल सरकार ने वाहनों के रजिस्ट्रेश की नई व्यवस्था पेश की थी, जिसके बाद अब तक 20,000 वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं। इसके तहत वाहन मालिकों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने और वहां ट्रांसफर होने पर गाड़ियों को दोबारा से रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा।
BH सीरीज की खास बात ये है कि इस नंबर प्लेट वाली कार पूरे देश में किसी भी कोने में सफर कर सकती है। इस नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को पुलिस जांच चौकियों पर रुके बिना और स्थानीय राज्य नियमों के अनुसार करों के भुगतान के बिना आवाजाही की सुविधा मिलेगी। बता दें, अभी किसी सीरीज के नंबर की गाड़ी दूसरे राज्य में चलाने के लिए NOC लेकर उसका नया रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। मगर BH सीरीज नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को फिर से रजिस्ट्रेशन या NOC की जरूरत नहीं होगी।
परिवहन विकास परिषद (TDC) की हुई 41वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बाताय जा रहा है कि ऐसे वाहनों के लिए अब तक 30,000 से अधिक परमिट और 2,75,000 अधिकार पत्र जारी हो चुके हैं। फिलहाल ऐसे नंबर प्लेट अभी सिर्फ उन्ही वाहनों को दिए जा रहे हैं जिनके मालिक किसी ऐसे सरकारी नौकरी में या भारतीय सेना में हैं, जिनका नियमित समय पर तबादला होता रहता है।
यह भी पढ़ें: 'घर के पास खड़ी है पुरानी कार'! पूरे शहर से दिल्ली सरकार को 2 दिन में मिले 2,000 शिकायत, जानें मामला
Published on:
08 Oct 2022 05:09 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
