1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत को अपना मिराज 2000 बेच रहा है ग्रीस, जानिए क्या है कारण ?

Mirage 2000 Jets On Sale : ग्रीस अपना रिटायर्ड मिराज 2000 विमान भारत को बेचना चाहता है। इसके लिए बातचीत भी शुरू हो गई है। ग्रीस के राष्ट्रपति भी भारत आने वाले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
_greece_sell_older_mirage_2000_jets_to_india_at_a_discount_.png

Greece Sell Older Mirage 2000 Jets : ग्रीस अपने रिटायर्ड मिराज 2000 विमान भारत को काफी सस्ते दामों में बेंचना चाहता है। तुर्की से बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रीस अपने विमानों को भारत को बेंच रहा है। इस पैसे से वह और भी उन्नत विमान खरीदने की तैयारी में है। भारत अभी भी 44 मिराज 2000 विमान उड़ा रहा है। बेड़े को बेहतर बनाए रखने के लिए मिराज 2000 की जरूरत है। ऐसे में इसकी खरीददारी को लेकर ग्रीस और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है। ग्रीस ने 1980 में इन विमानों को फ्रांस से खरीद कर तांग्ररा एयरबेस पर तैनात किया था।

ग्रीस ने हाल ही में राफेल खरीदा है। इसके अलावा अमरीका के 40 एफ-35 विमानों का भी ऑर्डर दिया है जो तुर्की के पास भी नहीं हैं। भारत अपने मिराज 2000 बेड़े के 44 विमानों को उड़ाने में सक्षम बनाए रखने के लिए इस सौदे में दिलचस्पी दिखा रहा है। भारतीय मिराज कितने ताकतवर हैं यह हमने पाकिस्तान के अंदर हुए बालाकोट आपरेशन में देख लिया है। यह विमान परमाणु बम तक गिराने में सक्षम हैं। ग्रीस वायु सेना के ये विमान भले ही उड़ाने लायक न हों लेकिन इनके कलपुर्जे बेहतर तरीके से काम आ सकते हैं। भारत अपने मिराज 2000 विमानों को लगातार अपग्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान को 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त, नवाज शरीफ पीछे

Story Loader