scriptगुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज खत्म, 1 दिसम्बर को होगी वोटिंग | Patrika News
चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज खत्म, 1 दिसम्बर को होगी वोटिंग

Gujrat Assembly Elections 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव पहले चरण की 89 सीट के लिए गुरुवार 1 दिसम्बर को मतदान होगा। गुजरात विधानसभा पहले चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार 29 नवम्बर को समाप्त हो गया है।

नई दिल्लीNov 29, 2022 / 07:43 pm

Sanjay Kumar Srivastava

election_2022.jpg

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज खत्म, 1 दिसम्बर को होगी वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव पहले चरण की 89 सीट के लिए गुरुवार 1 दिसम्बर को मतदान होगा। गुजरात विधानसभा पहले चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार 29 नवम्बर को समाप्त हो गया है। पहले चरण में गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान डाले जाएंगे। पहले चरण के चुनाव में 788 प्रत्याशी जीत के लिए लड़ रहे हैं। 2.39 करोड़ मतदाता गुजरात चुनाव के पहले चरण में 89 उम्मीदवारों का भाग्य लिखेंगे। गुजरात की मुख्य चुनाव आयुक्त पी भारती ने बताया कि, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। चुनाव के पहले चरण में कुल 2,39,76,760 मतदाता मतदान करेंगे। पहले चरण का मुकाबला कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए बेहद अहम है। पर आम आदमी पार्टी की तो लाटरी ही लगेगी। उसके पास खोने को तो कुछ नहीं है सिर्फ पाना ही है।
https://twitter.com/ANI/status/1597563430445101056?ref_src=twsrc%5Etfw
50 फीसद मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग : पी भारती

गुजरात की मुख्य चुनाव आयुक्त पी भारती ने बताया कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया है। एक दिसंबर को मतदान होगा। सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। 19 जिलों में मतदान होगा। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 50 फीसद मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।
25393 पोलिंग स्टेशन बनाए गए

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 25393 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल मतदाता 2,39,56,817 हैं। जिसमें 1,24,22,518 पुरुष और 1,15,33,797 महिलाएं हैं। इसके अलावा 503 मतदाता थर्ड जेंडर के भी है।
89 सीटों पर किस पार्टी के कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव जानें

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। 70 उम्मीदवार महिलाएं हैं। और 339 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। आम आदमी पार्टी ने 88, बसपा ने 57 और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) से 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। सपा एक सीट पर निर्दलीय कैंडिडिट को समर्थन किया है तो बीटीपी ने भी अपने प्रत्याशी उतार रखे हैं।
19 जिलों के नाम जहां पड़ेंगे वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राजकोट, सुरेंद्रनगर, कच्छ, मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले की सीटों पर एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

Home / Elections / गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज खत्म, 1 दिसम्बर को होगी वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो