26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 साल के बच्चे की 20 बार कैंची से गोदकर बेरहमी से हत्या, 2 महीने पुराने मामले का लिया बदला

गुरुग्राम में एक 16 साल के लड़के ने अपने पड़ोसी 7 सात साल के बच्चे की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। लड़के ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने गुनाह कबूल किया और बताया कि दो महीने पुराने एक मामले को लेकर उसने यह हत्या की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Updated: 22 Jul 2025, 12:21 PM IST

Crime News ( फोटो - प्रतिकात्मक )

Crime News ( फोटो - प्रतिकात्मक )

गुरुग्राम के कालवाडी गांव में मासूम की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के लड़के ने अपने 7 साल के पड़ोसी को कैंची से गोदकर बेरहमी से मार डाला। जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने यह पूरा खेल 2 महिने पहले हुई एक घटना का बदला लेने के लिए रचा था। शनिवार को हुई इस घटना में आरोपी लड़के ने पहले बच्चे को लालच देकर उसके घर से दूर बुलाया और फिर लगभग 20 बार उस पर कैंची से वार किया। बच्चे की हत्या कर के आरोपी ने उसका शव कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद नाबालिग अपने घर लौट आया और सब के साथ मिल कर बच्चे को ढूंढने का नाटक करने लगा।

हत्यारे ने लिया किस बात का बदला

दरअसल इस बच्चे ने हत्यारे लड़के को अपने पिता का फोन चुराते हुए देख लिया और इस बात की जानकारी अपने पिता को दे दी थी। इसके बाद बच्चे के पिता ने आरोपी के परिवार को इस घटना की जानकारी दी और और लड़के को सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी पड़ी। आरोपी के पिता को भी उसकी गलती के लिए मांफी मांगनी पड़ी और उसने सबसे सामने अपने बेटे को पीटा। इस तरह सबसे सामने हुए अपमान ने नाबालिग आरोपी के मन में बदले की भावना भर दी और उसने बच्चे की हत्या करने की साजिश रच डाली।

घटना के बाद भी साथ खेलते थे बच्चे

घटना के बाद भी दोनों बच्चे साथ में खेलते थे और इसी बात का फायदा आरोपी ने उठाया। वह बच्चे को बहला-फुसलाकर घर से दूर एक्सप्रेसवे की तरफ ले आया और फिर उस पर कैंची से हमाल कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कई बार बच्चे के सीने और पेट पर कैंची मारी। पीड़ित बच्चे के पिता ने कहा कि उसने कई बार अपने बेटे को आरोपी के साथ खेलने से मना किया था लेकिन वह छोटा था इसलिए पिता की बात नहीं समझ पाता था।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

बच्चे शाम बीत जाने के बाद भी खेल कर घर नहीं लौटा तो उसके परिवार को चिंता होने लगी। परिवरा ने घंटों तक बच्चे की तलाश की और फिर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान रविवार सुबह कलवाड़ी गांव के पास ग्रीन बेल्ट इलाके में पुलिस को खून से लथपथ बच्चे की लाश मिली। इसके बाद पीड़ित के दोस्तों से पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस के डराने धमकाने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।