
Haryana Assembly election 2024 Vinesh Phogat and Bajrang Punia Joined Congress
Haryana Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress First List) ने शुक्रवार रात 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है। पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) को चुनाव में उतारने की बजाय किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोपहर में दोनों पहलवान रेलवे (Indian Railway) से इस्तीफा देकर औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए।
विनेश फोगाट की ससुराल बख्ता खेड़ा गांव में है जो जुलाना विधानसभा सीट के अंदर आता है। बता दें कि यह एक जाट बाहुल्य क्षेत्र है। विनेश फोगाट की सियासी पारी शुरूआत अपनी ससुराल से करेंगी। पहलवान के रूप में उन्हें जुलाना की जनता पहलवान के रूप में बहुत प्यार दिया है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि जुलाना की जनता चुनाव में क्या फैसला करती है।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, 'मैं देशवासियों का धन्यवाद करना चाहती हूं। कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करती हूं, वो कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता चलता है, जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तो BJP को छोड़कर देश की सभी पार्टियां हमारे साथ खड़ी थी। हमारे दर्द को समझ पा रही थी। मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं एक ऐसी पार्टी और विचारधारा के साथ हूं जो महिलाओं के साथ अन्याय और बुरे बर्ताव के खिलाफ खड़ी है। मैं ओलम्पिक में गई, फाइनल में भी गई लेकिन परमात्मा को कुछ और मंज़ूर था। परमात्मा ने देश की सेवा करने का मौका दिया है।' खेल में जैसे हमने कभी हार नहीं मानी वैसे ही इस नए प्लेटफॉर्म पर भी हम हार नहीं मानेंगे।
Updated on:
7 Sep 2024, 8:03 AM IST
Published on:
7 Sep 2024, 8:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.