2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा के भिवानी में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Bhiwani Road Accident: हरियाणा के भिवानी में एक महिंद्रा बोलेरो, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
भिवानी में भीषण सड़क हादसा

भिवानी में भीषण सड़क हादसा (File Photo)

हरियाणा के भिवानी जिले में लोहारू रोड पर हालुवास मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिंद्रा बोलेरो, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर में गांव देवसर के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पिता और उसका पुत्र शामिल हैं। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

3 लोगों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक भिवानी से अपने गांव देवसर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आईं।

घायलों की हालत नाजुक

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बोलेरो, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चालाक के खिलाफ मामला दर्ज

स्थानीय लोगों ने बताया कि हालुवास मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Story Loader