7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर लगा रेप का आरोप, FIR दर्ज

Haryana News: हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हिमाचल प्रदेश के कसौली थाने में मामला दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification
Haryana BJP President Mohan Lal Badoli And Singer Rocky Mittal Rape Case

Haryana BJP President Mohan Lal Badoli And Singer Rocky Mittal Rape Case

Mohan Lal Badoli And Rocky Mittal Rape Case: हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली (Mohan Lal Badoli) और सिंगर रॉकी मित्तल (Rocky Mittal ) की मुश्किलें बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के कसौली थाने में दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि यह मामला 13 दिसंबर 2024 को दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश के कसौली के एक होटल में जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी का दिया झांसा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता मोहन लाल बड़ौली ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने और सिंगर रॉकी मित्तल ने अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने का झांसा दिया था। दोनों ने कसौली के होटल में बुलाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली गई। 

झूठे केस में फंसाने की कोशिश

पीड़िता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब दो माह पहले उसे फिर से डरा-धमकाकर पंचकूला बुलाया और हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की। हमें फंसाने की कोशिश की गई। 

DSP बोले- पुलिस ने दोनों से की पूछताछ

DSP परवाणू मेहर ने मामले को लेकर कहा कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पीड़िता ने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कसौली में हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

हरियाणा में चुनाव से पहले बने थे प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद प्रदेश की राजनीति गर्माने लगी है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। हालांकि इस मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि यह पूरा मामला झूठा है और यह राजनीतिक स्टंट है। इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें-‘एक्सीडेंटल PM थे नेहरू, अंबेडकर या पटेल को बनना चाहिए था प्रधानमंत्री’, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया बयान, अब कांग्रेस ने किया पलटवार