राष्ट्रीय

Haryana: चुनाव से पहले CM खट्टर का बड़ा दांव, इस ग्रुप की नौकरी में SC जाति को प्रमोशन में मिलेगा आरक्षण

Haryana News: चुनाव से पहले हरियाणा की खट्टर ने बड़ा दांव चला है। राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। जिसके तहत उन्हें प्रमोशन में आरक्षण मिलेगा।

2 min read
Haryana: चुनाव से पहले CM खट्टर का बड़ा दांव, इस ग्रुप की नौकरी में SC जाति को प्रमोशन में मिलेगा आरक्षण

Haryana News: विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा में अब ग्रुप A और B कैटेगरी की गवर्नमेंट जॉब्स में प्रमोशन में अनुसूचित जाति (SC) को रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा। खट्टर ने प्रमोशन में अनुसूचित जाति (SC) को 20 प्रतिशत रिजर्वेशन की घोषणा की है। खट्टर के इस फैसले का हरियाणा के सभी नेता स्वागत कर रहे हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी सीएम के इस फैसले को लेकर अभार जताया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रुप A और B के पदों पर प्रमोशन में 20 प्रतिशत आरक्षण नीति लागू करेगी। इस फैसले का उद्देश्य बड़े सरकारी पदों पर सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए प्रमोशन के अवसरों को बढ़ाना है।


सप्ताह भर में जारी हो जाएगी अधिसूचना

सीएम खट्टर ने इस बड़े ऐलान के बाद कहा कि इसकी अधिसूचना एक सप्ताह में जारी हो जाएगी। यानी जल्द से जल्द इस पर अमल होना भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि देश में इस साल के आखिर में पांच राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम ) में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिर अगले साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव भी होना है। पार्टी द्वारा किए गए आंतरिक सर्वे में खट्टर सरकार के खिलाफ जमीन पर भारी नाराजगी पाई गई है। खासकर ऐसे वर्ग में जो हर तरह से पीछे हैं। ऐसे में हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ये ऐलान सियासी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। इससे जनता की नाराजगी कितनी कम होगी या खट्टर को कितना फायदा होगा ये तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन यह बात तो तय है कि हरियाणा की विपक्षी पार्टियों को इसका काट खोजना पड़ेगा।

क्यों अहम है ऐलान?

हरियाणा की आबादी में SC जातियों की हिस्सेदारी लगभग 19 से 20 प्रतिशत है और सीएम द्वारा की गई घोषणा इन जातियों को लुभाने का प्रयास माना जा रहा है। दरअसल, राज्य में अगले साल लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में खट्टर का ये ऐलान SC जातियों को साधने में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। पदोन्नति में आरक्षण SC जातियों की बहुत पुरानी मांग रही है।

Published on:
28 Aug 2023 08:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर