
Haryana Congress Chief On Pm Modi: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर अभी विवाद चल ही रहा था कि हरियाणा कांग्रेस चीफ उदय भान ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया हैं। भान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनके द्वारा कहे गए शब्द साफ- साफ सुने जा सकते हैं। भान ने पीएम मोदी पर अपनी पत्नी की जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल भान ने किया है उसके बाद जाहिर है कि सियासत और तेज होने वाली है।
यह वीडियो कब का है, कहां का है, इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन एक बात तो तक है कि भाजपा इस वीडियो के जरिए हरियाणा में कांग्रेस पर खूब सवाल उठाएगी। राहुल गांधी देश में नफरत के बदले मोहब्बत देने की जो बात करते हैं उनपर भी सवाल उठाया जाएगा। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो चुनाव की दहलीज पर होते हुए हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष इस तरह की बात करेंगे तो जाहिर तौर पर उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचेगा।
Published on:
23 Sept 2023 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
