4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Political Crisis: विधायक दल की मीटिंग जारी, शाम पांच बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

Manohar Lal Khattar resigns as CM: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Haryana new cm nayab singh saini

Haryana Political crisis: हरियाणा की सियासत से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मंत्रीमंडल ने इस्तीफा दे दिया है। सीएम और कैबिनेट ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंपा है। मंगलवार को सियासी हलचल की खबरों के बीच भाजपा ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई थी। पार्टी नेतृत्व की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक रूप में चंडीगढ़ भेजा गया है।

नायब सैनी नए सीएम
सामने आई जानकारी के मुताबिक, भाजपा की ओर से विधायक दल के नए नेता निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सामने आई जानकारी की मानें तो, भारतीय जनता पार्टी नई सरकार में नायब सिंह सैनी को बनाने का ऐलान किया है। नायब सैनी आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने की दो सीटों की मांग

बता दें कि हरियाणा में डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से 2 लोकसभा सीटों की डिमांड की थी। जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले सफलता मिली थी।

Story Loader