
गोलीबारी कर रहे बदमाशों से झाड़ू लेकर मुकाबला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह मामला हरियाणा के भिवानी का है। सीसीटीवी पर यह घटना कैद हुई। जहां एक महिला ने गोलीबारी कर रहे बदमाशों को झाड़ू लेकर दौड़ा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग बहादुर महिला की दिलेरी को सलाम कर रहे हैं। खबर मिली है कि जिस शख्स के ऊपर बदमाशों ने गोलियां बरसाई, उसकी पहचान हरिकिशन के तौर पर हुई है। यह बॉक्सर रवि की हत्या का आरोपी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हरिकिशन का ताल्लुक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।
हरिकिशन जमानत पर है बाहर
जब सोमवार को हरिकिशन पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, उस वक्त शाम का साढ़े सात बज रहा था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हरिकिशन जमानत पर बाहर आया हुआ है और भिवानी के डाबर कॉलोनी में रहता है। जब सोमवार शाम को हरिकिशन अपने दरवाजे पर खड़ा था तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और पीछे बैठे युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उनसे बचने के लिए जब वह दरवाजे के अंदर भागना चाहा, लेकिन तब तक उसे गोली लग चुकी थी। इस गोलीबारी में उसे चार गोलियां लगी।
महिला ने बोला हमला
जब बदमाशों से बचने के लिए हरिकिशन अपने घर के अंदर पहुंचा तो शूटर्स गेट खोलकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। तभी वहां झाड़ू लेकर खड़ी महिला ने दिलेरी दिखाते हुए उन शूटर्स के ऊपर धावा बोल दिया। महिला को जोर-जोर से झाड़ू घूमाते देख गोली बरसाने वालों की हिम्मत टूट गई और वह भागने लगे। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि शूटर महिला पर भी गोली चला देगा। लेकिन अपनी जान की तनिक भी परवाह किए बिना वह बहादुर महिला डटी रही।
Published on:
28 Nov 2023 05:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
