1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: लौट कर आया मानसून, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, जानिए IMD का अलर्ट

Weather Alert: IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि 27 अगस्त तक बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
Weather Alert: लौट कर आया मानसून, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, जानिए IMD का अलर्ट

Weather Alert: लौट कर आया मानसून, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, जानिए IMD का अलर्ट

Weather Update Monsoon News: देश में मानसून लौट आया है। पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है। इसके कारण दर्जनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पहाड़ों पर तो भीषण तबाही देखने को मिली है। हिमाचल के कई इलाकों में खौफ का मंजर है। इसी बीच IMD ने अपने अपडेट में बताया कि 27 अगस्त तक बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और नार्थईस्ट के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।


IMD ने क्या बताया

अगले दो दिनों तक समूचे भारत में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा इसे लेकर IMD ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बरसात देखने को मिलेगी। जबकी पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में अगले तीन से चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल यानी 26 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के सभी जिलों में 26 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। वहीं पंजाब भी भयंकर बाढ़ की चपेट में है, यहां सुरक्षा के मद्देनज़र 26 अगस्त तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

हिमाचल में पिछले 36 घंटों में 15 की मौत, 800 सड़कें बंद

मानसून के दोबारा लौटने से सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल को हो रहा है। यहां कागज के नाव की तरह इमारतें पानी में बह रही है। मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हिमाचल प्रदेश में भीषण तबाही मचाई है। प्रदेश के कई इलाकों में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ आने से पिछले 36 घंटों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं जिन्हें खोजा जा रहा है।

बड़ी संख्या में घरों को प्रशासन द्वारा खली कराया गया है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर दो दिन के लिए स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। सीएम सुक्खू ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जनता से सतर्क रहने को कहा है। IMD द्वारा ने राज्य के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-शिमला, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 800 से ज्यादा सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है।