1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Forecast Today : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Heavy Rain And Thunderstorms Alert :आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और कराईकल के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर को 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
weather_forecast_today_heavy_rain_and_thunderstorms_alert_in_next_72_hour.png

Weather forecast Today : मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। हिमालयन क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है तो गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। सर्दी की आहट भी अब शुरू हो गई है। दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र बारिश का दौर अभी भी बना हुआ है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। सुबह साढ़े पांच बजे से इसका प्रभाव जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 15 नवंबर को इसके पश्चिम उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके कारण मध्य पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र और ओडिशा में 17 नवंबर तक झमाझम बारिश होने की संभावना है।


तमिलनाडु, ओडिशा और पुडुचेरी आरेंज अलर्ट

आज तटीय तमिलनाडु, ओडिशा, पुडुचेरी और कराईकल के डेल्टा में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आमजन से आग्रह है कि जल भराव, कच्चे रास्तों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा मौसम संबंधित नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें।

24 घंटे में यहां हुई बारिश
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय और डेल्टा जिलों में भारी बारिश दर्ज की है। जिला नागपट्टिनम के वेलंकन्नी और नागपट्टिनम में 17 और 15 सेमी, कराईकल में 14 सेमी, जिला तिरुवरुर के नन्निलम में 12 सेमी और जिला कुड्डालोर में 12 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

...और हिंद महासागर में भूकंप
Earthquake in Indian Ocean: पहाड़ से लेकर मैदान तक, नदी से लेकर सागर तक मौसम की उथपुथल जारी है। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को देश के गहरे समंदर हिंद महासगर में भूकंप आ गया। दोपहर 12:31 बजे समुद्र के नीचे हिंद महासागर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। गनीमत यह रही है कि किसी भी तरह से सुनामी की आशंका नहीं है। इसका केंद्र केंद्र कोलंबो से 1326 किमी दक्षिण पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में पाया गया।

Story Loader