
Heavy rain in Telangana: बंगाली की खाड़ी से बना साइक्लोन मिचौंग आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर लिया है।अब इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव तेलंगाना पर भी दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग, तेलंगाना में अगले दो दिनों तक भारी बारी की चेतावनी जारी की है। IMD ने उत्तर और दक्षिण तेलंगाना के कई इलाकों में मंगलवार को अलर्ट जारी किया गया है।
90 से 110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बापटला के तटों से टकराने के बाद अब नेल्लोर और मछलीपट्टनम की ओर बढ़ रहा है। इन इलाकों में 90-100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। IMD के अनुसार, समुद्र अशांत है और तट पर 1 से 1.5 मीटर तक ऊंची ज्वारीय लहरें देखी जा सकती हैं। मछुआरों को पहले ही समुद्र में न जाने की चेतावनी दी जा चुकी है।
Updated on:
05 Dec 2023 04:49 pm
Published on:
05 Dec 2023 04:48 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
