31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से प्रचंड बारिश, बर्फबारी और गिरेंगे ओले, पांच दिनों के लिए बदल जाएगा मौसम

3 फरवरी एक पश्चिमी विक्षोभ आने जा रहा है। असम के आसपास एक चक्रवात भी बन रहा है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
heavy_snowfall_rainfall_and_hailstorm_in_next_12_to_16_hour_imd_prediction_weather_forecast.png

Weather forecastheavy rain : उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम आज से अगले 24 घंटे में बदल जाएगा। उत्तर भारत में जहां झमाझम बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं पूर्वोत्तर भारत में बारिश के साथ ओले भी पड़ेंगे। पश्चिमोत्तर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 3 फरवरी एक पश्चिमी विक्षोभ आने जा रहा है। असम के आसपास एक चक्रवात भी बन रहा है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन दिनों में दो से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तीन फरवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड, उत्तर मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में तीन फरवरी को बहुत अधिक कोहरा छाया रहेगा।

कश्मीर से उत्तराखंड तक तीन दिन बर्फ
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि जम्मू, कश्मीर, लददाख, गिलगित, बालिटस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन से पांच फरवरी तक झमाझम बारिश और बर्फबारी होगी। चार जनवरी को जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर काफी ज्यादा बर्फबारी और बारिश होगी। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में चार और पांच फरवरी को बारिश होने की संभावना है।

उत्तर से पूर्वोत्तर तक ओले
जम्मू, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश में चार फरवरी को ओले पड़ेंगे। तीन और चार फरवरी को पश्चिमी राजस्थान में भी ओले पड़ने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 2 से 6 फरवरी तक बारिश होगी वहीं पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 2 और 3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सब हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दो फरवरी को ओलावृष्टि होगी।