राष्ट्रीय

हिमाचल में कैबिनेट का गठन: 7 विधायक बने मंत्री, यहां देखिए पूरी लिस्ट

himachal pradesh cabinet expansion : पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के अलावा डॉ. धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

2 min read
himachal pradesh cabinet expansion

himachal pradesh cabinet expansion : हिमाचल प्रदेश में एक माह के इंतजार के बाद आज रविवार को कैबिनेट का गठन हो गया। शिमला में राजभवन में आज सुबह प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कुल सात विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले सचिवालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह मुख्य संसदीय सचिवों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।


हिमाचल राजभवन में करीब 10 बजे कैबिनेट के लिए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले सोलन से विधायक डॉक्टर धनी राम शांडिल्य ने शपथ ली। इसके बाद कांगड़ा के ज्वाली से विधायक चंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर 6 बार के विधायक सिरमौर के शिलाई हर्षवर्धन को कैबिनेट में शामिल किया गया। चौथे नंबर पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री बनने की शपथ ली। पांचवें नंबर शिमला के जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद शिमला से के कुसुमपट्टी से विधायक अनिरूध सिंह और शिमला ग्रामीण से विधायक और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह सबसे अंत में पद और गोपनियता की शपथ ली।


हिमाचल में सरकार बनाने के करीब एक माह बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शिमला जिले से सबसे ज्यादा 3 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, और किन्नौर जिले से एक- एक मंत्री बनाए गए हैं।


मंत्रिमंडल गठन होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है। इस लिस्ट में दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार , विधायक चुने गए संजय अवस्थी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, इनके अलावा मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल के नाम शामिल हैं।


बता दें कि हिमाचल कैबिनेट में कुल दस मंत्री पद है। सीएम सुक्खू ने फिलहाल, 7 पदों को भरने का फैसला लिया है। इस प्रकार से मंत्रिमंडल में अब तीन पद खाली रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों इन पर भी नियुक्ति की जाएगी।

Published on:
08 Jan 2023 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर