BJP: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर की 25 में 22 सीटें जीतेगी।
लोकसभा चुनाव में अब 10 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। सभी दल एक दूसरे पर आरोप लगाने के साथ ही अपनी-अपनी उपलब्धियां गिना रही हैं। वहीं अब कांग्रेस पर ताजा हमला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर सिर्फ मुसलमानों के लिए काम करने का आरोप लगाया।
सरमा ने बताया कि असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार लगातार एक्शन ले रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए बताया कि भाजपा पूर्वोत्तर की कितनी लोकसभा सीटें अपने नाम करेगी।
25 में से सीटें जीतेगी भाजपा
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को बीजेपी महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्वोत्तर की 22 सीटें जीतेगी। मोदी सरकार के विकास कार्य के बदौलत अगले साल भाजपा पूर्वोत्तर में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होने कहा कि महिलाओं के फायदे के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचा है। बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में देश की कुल 25 लोकसभा सीटें आती हैं।
हम घर-घर पहुंचे
असम सीएम सरमा ने कहा कि भाजपा पूर्वोत्तर के घर-घर तक पहुंची है। ग्रामीण विद्युतीकरण का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। पूर्वोत्तर को अब मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग अब देश में भेदभाव का सामना नहीं करते और ये बदलाव ऐतिहासिक है।
ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: कैदी नंबर 7691 बनें चंद्रबाबू नायडू, पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में मिलेगा घर से बना खाना और बहुत कुछ