5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू तीर्थयात्रियों का करा रहा था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने दक्षिण भारत में किया बड़ा खुलासा

बेल्लारी जिले में हुसैन बाशा तीर्थयात्रियों को हिंदू से मुस्लिम बनाने की साजिश कर रहा था। कर्नाटक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसका एक साथी साईबाबा फरार है।

less than 1 minute read
Google source verification

कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो बेल्लारी जिले में हिंदू तीर्थयात्रियों को निशाना बनाता था और उनका कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता था। पुलिस को इस मामले में दूसरे आरोपी की भी तलाश है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय हुसैन बाशा के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी 24 वर्षीय साईबाबा फरार है। दोनों आरोपी जिले के तेक्काला पट्टाना इलाके के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को हुसैन बाशा और साईबाबा ने हिंदू तीर्थस्थल'मंत्रालय' की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। आरोप है कि हाथ में भगवा झंडा लेकर चल रहे हिंदू श्रद्धालुओं को आरोपियों ने रोका और उन्हें इस्लाम के बारे में उपदेश देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन पर हिंदू धर्म छोड़ने का दबाव बनाया।

एक हिंदू श्रद्धालु गादिलिंगप्पा ने मामले को लेकर तेक्कालाकोट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही धर्म परिवर्तन के प्रयास का एक वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिया। हिंदू श्रद्धालुओं ने घटना पर चिंता व्यक्त की। कर्नाटक पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।