1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई:भीषण आग से ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का स्टेज स्वाहा

मुंबई के गिरगांव चौपाटी में चल रहे 'मेक इन इंडिया वीक'  के दौरान हो रहे डांस कार्यक्रम के बाद स्टेज पर भयानक आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deepak Mishra

Feb 14, 2016

मुंबई के गिरगांव चौपाटी में चल रहे 'मेक इन इंडिया वीक' के दौरान हो रहे डांस कार्यक्रम के बाद स्टेज पर भयानक आग लग गई। आग से कार्यक्रम का स्टेज पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदशिर्यों के मुताबिक जिस समय यह घटना घटित हुई उस वक्त एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था और बच्चे डांस परफार्म कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर मौजूद बच्चों, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस , शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे,बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन समेत कई जानी-मानी हस्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़यिां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।

हादसे के कुछ मिनटों पहले ही अमिताभ ने स्टेज पर प्रस्तुति दी थी। जब मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र का लावणी नृत्य चल रहा था उसी समय आग का धृुंआ उठना शुरू हुआ। पहले लगा कि यह कार्यक्रम का कोई हिस्सा है लेकिन जैसे ही आग तेज होती गई फणनवीस उठ खड़े हुए और लोगों को सतर्क किया।

पुलिस ने आग लगने की वजह स्टेज के पीछे हुए एक धमाके को बता रही है। हालांकि पुलिस इस छानबीन में जुटी है कि यह धमाका कैसे हुआ? इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Story Loader