1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरों ने दी हड़ताल की चेतावनी 

48 सौ किया जाय ग्रेड पे अन्यथा समाप्त नहीं होगी हड़ताल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ahkhilesh Tripathi

Oct 03, 2016

engineers

engineers

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले सोमवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग के परिसर में अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं धरने का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी के कारण पुनः प्रदेश के सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स पिछले 27 सितम्बर से हड़ताल पर चल रहे हैं। यदि हमारी मांगों पर सरकार अमल नहीं करती है तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल वापस नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि ग्रेड पे 48 सौ किया जाय। सरकार बार-बार आश्वासन देकर हमें बरगलाना चाहती है। हड़ताल पूरी तरह से सफल है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य रोक दिया गया है। धरने में संजय यादव, सुनील गुप्त, हरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, नित्य प्रकाश सिंह यादव, शेषनाथ सिंह चैहान, मनोज यादव, अंकुश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Story Loader