10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस हथियार से की थी हत्या, उसी की तलाश में पहुंचा था आरोपी; पुलिस पर हमला किया तो मारी गोली

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु के वेल्लोर में हत्या के आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान सब इंस्पेक्टर पर हमला कर भागने की कोशिश की। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 10 Nov 2026, 9:26 AM IST

Tamil Nadu Crime News

हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाई गोली। (फोटो सोर्स-Ai Generated Photo)

Attack on Sub Inspector: तमिलनाडु में हत्या के एक आरोपी ने हथियार बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपी ने सब इंस्पेक्टर के हाथ पर वार किया और पुलिस की पकड़ से भागने लगा। उसे रोकने के लिए पुलिस ने गोली चला दी। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद घायल आरोपी और चोटिल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के गुडियाथम इलाके की है। पुलिस ने 30 वर्षीय पूवरासन को 45 साल के ज्ञानवेल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। ज्ञानवेल की सोमवार को देसी हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी और इसी के चलते हत्या की गई।

हथियार और कारतूस बरामद कराने पहुंचा था आरोपी

पुलिस पूछताछ में पूवरासन ने हत्या में इस्तेमाल किए गए देसी हथियार और कारतूस छिपाने की जगह के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस टीम उसे गुडियाथम के पास चेंगुनराम गांव के पहाड़ी इलाके में लेकर गई। पुलिस वहां आरोपी की निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद करने पहुंची थी।

सब इंस्पेक्टर पर हमला कर भागने लगा

हथियार बरामद करने के दौरान पूवरासन ने अचानक सब इंस्पेक्टर राजा पर हमला कर दिया। इस हमले में राजा के बाएं हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका तो गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

अस्पताल में दोनों का इलाज जारी

पुलिस ने घायल पूवरासन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हमले में घायल सब इंस्पेक्टर राजा को भी गुडियाथम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का इलाज चल रहा है।

इस तरह हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को जिस हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस पहाड़ी इलाके में ले गई थी, वहीं उसने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह खुद गोली लगने से घायल हो गया।