
,,
बिहार के बांका जिले में एक पति को अपनी पत्नी को तोहफे में मोबाइल देना भारी पड़ गया। मोबाइल मिलने के बाद करवाचौथ से पहले पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। पत्नी का जब कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिहार पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पति नेपाल में रहकर काम करता है। पिछले कुछ दिनों से पत्नी उससे लगातार मोबाइल फोन की मांग करती थी।
पति एक सप्ताह पहले जब घर आया तब उसने 20,000 रूपए की कीमत का मोबाइल पत्नी को गिफ्ट कर दिया। इसके बाद वापस वह नेपाल चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला तीन बच्चों की मां है। पीड़ित पति ने नेपाल पहुंच कुछ दिन के बाद जब फोन किया तो पत्नी का मोबाइल बंद आने लगा। उसके बाद अपने पड़ोसी को फोन किया तो पता चला कि वह गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई है।
उसके बाद पति वापस अपने घर आ गया। इसकी सूचना अमरपुर थाने को दी। अमरपुर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पति के परिजनों का कहना है कि महिला लगातार फोन से बात करती थी। इसे लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था।
Published on:
02 Nov 2023 12:21 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
