4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुझे दहेज में ‘फॉर्च्यूनर चाहिए वरना 1 हफ्ते में दुल्हन को मार दूंगा’, शादी के बाद दुल्हे ने की डिमांड

  Haryana: नारनौल के गांव निजामपुर गई बारात को तब बिना दुल्हन के लौटना पड़ा, जब दूल्हे ने कथित रूप से विदाई के समय दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर डाली।

2 min read
Google source verification
  I want Fortuner car otherwise I will kill bride groom demanded dowry after marriage in haryana

देश में देहेज जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सरकार ने कानून बना रखा है। वहीं, सरकार समय-समय पर लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाती रहती है। लेकिन इस का असर अब भी लोगों पर पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव लाला से दहेज का बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, नारनौल के गांव निजामपुर गई बारात को तब बिना दुल्हन के लौटना पड़ा, जब दूल्हे ने कथित रूप से विदाई के समय दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर डाली। यह सब कुछ उस समय घटा, जब सात फेरे हो चुके थे और विदाई की तैयारी हो रही थी। इसके साथ ही दूल्हे ने धमकी दी कि यदि बिना फॉर्च्यूनर के दुल्हन को विदा कर दिया तो वह दुल्हन को अपने घर ले जाकर सात दिन के भीतर उसे मार देगा। इससे घबराकर दुल्हन ने खुद ही विदाई से इनकार कर दिया।

शनिवार को आई थी बारात

जानकारी के मुताबिक, गांव लाला के प्रदीप कुमार के बेटे मणि कुमार की शादी नारनौल के गांव निजामपुर की सुषमा से हुई थी। शनिवार को बारात निजामपुर गई थी। रात को दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे भी हो गए। मामले में नया मोड़ उस समय आ गया, जब खाना-खाते समय दूल्हे ने लड़की पक्ष से फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग कर दी। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे ने कहा कि यदि फॉर्च्यूनर नहीं दी तो वह घर पर सात दिनों में उसे मार देगा।

दूल्हा बोला, गुस्से में कहा

इस बारे में जब लड़की पक्ष ने दूल्हे से बात की तो उसने कहा कि उसने जो भी कहा, गुस्से में कह दिया। उसने केवल इतना कहा था कि यदि उसके पिता को कुछ हो जाए तो क्या वह उनकी सेवा और घर में बंधे पशुओं का कार्य करेगी। लड़की ने जब इनकार कर दिया तो उसने आवेश में आकर ऐसा बोल दिया था। इधर, दुल्हन ने कहा कि खाना खाते समय मणि ने उससे पूछा उसने कितनी पढ़ाई की है। उसने कहा कि वह तो इंग्लिश मीडियम से पढ़ा और वह उससे कम पढ़ी-लिखी है। वह ये शादी नहीं करेगा।

दूल्हे के पिता बोले, नहीं मांगा था दहेज

सेना से रिटायर होने के बाद हरियाणा पुलिस में कार्यरत दूल्हे के पिता प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्होंने दहेज की कोई मांग नहीं की थी। लड़के ने गुस्से में कुछ बोल दिया होगा। वे लड़की को ले जाने के लिए तैयार हैं। लड़की के चाचा कमल भास्कर ने कहा कि बड़े ही चाव के साथ शादी संपन्न हुई थी। हमारे परिवार ने इस विवाह में 15 लाख 51 हजार रुपये नकद और 11 तोला सोने के आभूषण दिए। शादी पर कुल 60 लाख रुपये का खर्चा आया है। दहेज मांगने की सूचना मिलते ही निजामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पंचायत ने वर पक्ष को 65 लाख देने को कहा

रविवार को गांव लाला की पंचायत निजामपुर पहुंची। वहां भी 11 गांवों की पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए गए। आखिर में फैसला हुआ कि शादी में खर्च हुई 65 लाख रुपये की राशि दूल्हा पक्ष लड़की पक्ष को अदा करेगा। साथ ही जुर्माने के तौर पर 11 लाख रुपये गौशाला को दान दिए जाएंगे। पंचायत में फैसला होने के बाद दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की है।

ये भी पढ़ें: संदेशखाली विवाद के बीच 10 मार्च को शक्ति प्रदर्शन करेंगी ममता बनर्जी, शेख शांहजहा पर साधी हुई हैं चुप्पी

Story Loader