राष्ट्रीय

उत्तराखंड में अवैध मदरसों का भड़ाफोड़, नाबालिग लड़कियों से पटा था मदरसा

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही तीन अवैध मदरसों का भड़ाफोड़ हुआ है। नौ दिनों में तीन अवैध मदरसों का भंडाफोड़ हुआ है। इन अवैध मदरसों से 48 बच्चों को मुक्त कराया गया है। इनमें ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं।

2 min read

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही तीन अवैध मदरसों का भड़ाफोड़ हुआ है। नौ दिनों में तीन अवैध मदरसों का भंडाफोड़ हुआ है। इन अवैध मदरसों से 48 बच्चों को मुक्त कराया गया है। इनमें ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं।

उत्तराखंड में तीन अवैध मदरसों का भंडाफोड़ हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने नौ दिनों के भीतर ही तीन मदरसों से 48 बच्चों को मुक्त कराया है। पुलिस ने इन मदरसों को सील कर दिया गया है। इन मदरसों में नाबालिग लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है। उत्तराखंड सरकार सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद प्रदेश में अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है।

प्रदेश में मदरसों के माध्यम से सरकारी जमीन कब्जा करने का भी खेल चल रहा था। इसका भी खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले उधमसिंह नगर के किच्छा में भी अवैध मदरसे का खुलासा हुआ था। उधम सिंह नगर के किच्छा के सिरौलीकला में अवैध रूप से संचालित मदरसे पर कार्रवाई की गई। इसके संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलभट्टा में एक और अवैध मदरसे पर कार्रवाई की गई। इस मदरसे में 22 बच्चियों और दो बच्चों को बचाया गया। इसकी संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन मदरसा संचालक फरार हो गया था।

अवैध मदरसों का हुआ था खुलासा
कुछ दिनों पहले नैनीताल जिले के ज्योलिकोट में अवैध रूप से संचालित मदरसे का मामला सामने आया था। जिसमें मदरसे में पढ़ने वाले एक बच्चे के परिजनों ने डीएम को पत्र लिख मदरसे की सच्चाई बताई थी। प्रशासन ने छापेमारी कर 24 बच्चों को मदरसे से बाहर निकाला और सीलकर दिया था। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों के सत्यापान का आदेश दे दिया। इसके बाद हर जिले में अवैध मदरसों का खुलासा हो रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जहां अवैध मदरसों के संचालन की जानकारी मिली रही है। कार्रवाई की जा रही है। कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Published on:
18 Oct 2023 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर