मॉनसून ने अब पूरे देश में रफ्तार पकड़ ली है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के हर राज्य में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 से 11 अगस्त के दौरान देश के 6 राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर बना निम्न दाब का केंद्र भले ही अब कमजोर पड़ गया है लेकिन इस नए मौसमी तंत्र के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से ही भारी बारिश हो रही है। हालांकि, IMD ने पहले ही राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और दूसरे सटे राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।