4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: पहाड़ पर बादल फटने के आसार, गृह मंत्रालय सतर्क, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। IMD ने अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर बादल फटने के भी अनुमान लगाए हैं, गृह मंत्रालय इसे लेकर अलर्ट मोड पर है।

3 min read
Google source verification
Weather Update: पहाड़ पर बादल फटने के आसार, गृह मंत्रालय सतर्क, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather Update: पहाड़ पर बादल फटने के आसार, गृह मंत्रालय सतर्क, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Weather Update: पूरे देश में मानसून का आगमन हो चुका है। वैसे जगहों पर जहां गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही थी, वहां तो मानसून आने से लोगों को काफी राहत मिली है लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जान-माल को काफी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में बदले हुए मौसम को लेकर पहाड़ों पर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक पहाड़ों पर बादल फटने जैसी बड़ी घटनाएं होने का अनुमान लगाया है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग में पहाड़ों पर रह रहे लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। इसके अलावा जो लोग पहाड़ों पर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, उनको फिलहाल पहाड़ों पर न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया की मैदानी इलाकों में इसी सप्ताह शुक्रवार तक और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार तक ऐसे ही भारी बारिश के आसार हैं। फिलहाल मौसम के बदलते रुख को देखते हुए गृह मंत्रालय भी अलर्ट पर है।


यहां बादल फटने के अनुमान

आज मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के मुताबिक, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आगे मौसम विभाग के अधिकारी धनंजय महापात्रा ने बताया कि पहाड़ों में जिस तरह से हालात बने हैं, उसको लेकर पहले से ही अलर्ट किया जा चुका है। खासतौर से हिमालय से सटे क्षेत्रों में जैसे हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल फट सकता है।

बता दें कि फिलहाल यह चेतावनी अगले तीन दिनों के लिए जारी हुई है। उसके बाद मानसून की स्थिति कैसी रहेगी, उसे देखते हुए मौसम विभाग अगला अनुमान जारी करेगा। मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरीके से मानसून के आते ही अचानक से पहाड़ों पर तबाही मची है, वह तो पहले से ही अनुमानित था। फ़िलहाल कई और दुसरे मौसम संबंधी वेबसाइट ने अनुमान लगाया है कि जुलाई महीने में भी इस तरीके की घटनाएं हो सकती है। इसे लेकर राज्य प्रशासन और केंद्र दोनों अलर्ट पर है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर अगले पांच दिनों तक देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर IMD द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

शनिवार को मानसून ने 6 राज्यों को छुआ

देश में मानसून 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ। शनिवार को देश के इन 6 राज्य मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। बता दें कि कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया। दोनों राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आज नागपुर तक पहुंच गया।

अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। मानसून के दिल्ली और मुंबई में एक साथ आने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर दिल्ली और मुंबई दोनों को एक ही समय में मानसून कवर करेगा। धीमी शुरुआत वाले मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है। आम तौर पर मानसून 1 जून तक केरल, 11 जून तक मुंबई और 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है।

यह भी पढ़ें: रात में AC चलाएंगे तो देना पड़ेगा ज्यादा बिजली बिल, सरकार के नए नियम जानिए
गृह मंत्रालय की बनी हुई है नजर

मानसून का आगमन अब पूरे देश में हो चूका है। उत्तर भारत से लेकर नार्थ ईस्ट और महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की भी पैनी नजर बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक गृहमंत्री ने उन राज्यों के हालातों पर नजर रखने को कहा है जहां के हालात नाजुक बने हुए हैं। यहां सभी तरह के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक टीम का गठन किया है।

इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम हर मिनट पर लगातार अपडेट ले रही है। गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जिन राज्यों में एनडीआरएफ या अन्य आपदा में बचाव करने से जुड़े एजेंसियों की मदद की जरूरत पड़ रही है वहां पर तैनात किया जा रहा है, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें:
दिल्ली में किसका बढ़ेगा बिजली बिल, किन कस्टमर्स पर नहीं पड़ेगा असर, सारा कंफ्यूजन दूर हुआ

Story Loader