3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Weather Forecast: टर्फ ने किया मौसम का यूटर्न, अब क्षोभमंडल में बने 4 तंत्र कराएंगे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में बारिश, जानिए देश में कैसे रहेगा मौसम?

IMD Weather Forecast :भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में मौसम(Weather) ने यूटर्न ले लिया है। इसके कारण पंजाब(Punjab), हरियाणा(Haryana), दिल्ली (Delhi)और यूपी(UP Rains) के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश (Rains)होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

IMD Weather Forecast :मई में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 5 और 6 मई को तेज हवाओं चलेंगी। 9 मई को नई दिल्ली में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार है। मौसम विभाग ने बताया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

टर्फ ने टर्न किया मौसम
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस समय पछुआ हवाओं के साथ मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ फैला हुआ है।

जानिए कहां कब होगी बारिश?

1.अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी असम, मिजोरम और त्रिपुरा: अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

2.पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र: 4 मई से हल्की से मध्यम बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

3.पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 5 से 8 मई के दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

4.पंजाब, हरियाणा और दिल्ली: 4 और 5 मई को हल्की बारिश हो सकती है।

5.राजस्थान: 3 और 4 मई को हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Story Loader