
देश में मार्च महीने में की शुरुआत होते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश के कारण सर्दी का मौसम बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में दिन की गर्मी के साथ रात में सर्दी का भी अहसास हो रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई पश्चिमी हिमालयी राज्यों में सामान्य से अधिक ठंडा मौसम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में इस सप्ताह और अधिक बारिश के लिए भी तैयार रहना होगा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों संभावित हिमस्खलन वाले इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है।
मार्च में होगी असाधारण बारिश
मौसम विभाग का के पूर्वानुमान के मुताबिक, लद्दाख के कुछ चरम पूर्वोत्तर हिस्सों को छोड़कर, देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च असाधारण बारिश वाला महीना होगा। अब तक, लद्दाख (सामान्य 1.1 मिमी के मुकाबले 8.9 मिमी), जम्मू-कश्मीर (14 मिमी सामान्य के मुकाबले 69 मिमी), हिमाचल प्रदेश (12 मिमी सामान्य के मुकाबले 79 मिमी) और उत्तराखंड (9 मिमी सामान्य के मुकाबले 32 मिमी) में असाधारण मात्रा में बारिश हुई है। महीना शुरू होने के बाद से यहां लगातार बारिश हो रही है।
गुलमर्ग में -12 डिग्री नीचे उतरा पारा
- कश्मीर घाटी के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।
- भूस्खलन और मूसलाधार बारिश और पत्थर गिरने के बाद मौसम में थोड़ा सुधार देखा गया जिससे दो दिनों तक बंद रहने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात शुरू कर दिया गया।
- श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यह घाटी के लिए सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था।
- प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 12.0 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया, यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम था।
- पर्यटन स्थल पहलगाम में भी पारा शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे तक नीचे चला गया, और यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
जानें IMD अपडेट
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला 7 मार्च तक जारी रहेगा। IMD ने कहा, 'अरुणाचल प्रदेश में दो दिनों तक भारी बारिश या बर्फबारी की आशंका है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।''
Updated on:
05 Mar 2024 08:02 am
Published on:
05 Mar 2024 07:59 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
