30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में आ रही कोरोना की चौथी लहर! पिछले 24 घंटे में आए 1,150 नए मामले

देशभर में कोरोना वायरस से जंग अभी भी जारी है। घटते मामलों के बाद सरकार ने कोरोना के लिए लगाई गई पाबंदियों को हटा दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर कोरोना बढ़ना शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले आए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Apr 2022, 10:59 AM IST

in-the-last-24-hours-11-550-new-cases-of-corona-came-across-country.jpg

देशभर में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में लगातार कोविड -19 के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि रविवार को देशभर में पिछले 24 घंटो में 1,150 नए मामले आए हैं। वहीं कल भारत में 949 नए कोरोनो वायरस संक्रमण के मामले आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सुबह 8 बजे तक के अपडेट के अनुसार कोविद -19 मामलों की कुल संख्या 4,30,39,972 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 11,191 हो गए हैं। छह नए लोगों की इससे मौत भी हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है।


टीकाकरण के भी आकड़े किए जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार अब तक 186.51 करोड़ टीके लग चुके हैं। वहीं कोरोना से ठीक की रिकवरी दर वर्तमान में 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 954 मरीज ठीक हुए हैं। अभी रोजाना पॉजिविटी दर 0.31% व साप्ताहिक पॉजिविटी दर 0.27% है। पिछले 24 घंटों में 3,65,118 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में भी बढ़े मामले
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 461 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शनिवार को जारी आकड़ो के अनुसार कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही 269 लोग ठीक हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग