
Gas Cylinder प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
LPG Price Hike: चुनावों के खत्म होने के साथ ही आम आदमी की परेशानियां बढ़ गई है। सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की है जिससे व्यवसायिक लोगों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन शायद सिलेंडर के दामों में यह बदलाव कमर्शियल सिलेंडर तक ही सीमित नहीं है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आज से 5 किलो के सिलेंडर के भी दाम बढ़ने वाले है।
रिपोर्ट के मुताबिक 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह छोटे व्यापारियों और अस्थायी उपयोग के लिए एलपीजी लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा। इस श्रेणी के सिलेंडर अक्सर छोटे ढाबों, स्ट्रीट वेंडर्स और अस्थायी किचन में उपयोग किए जाते हैं। कीमत बढ़ने से इनकी ऑपरेटिंग लागत में इजाफा होगा, जिसका असर अंतिम उपभोक्ता तक पहुंच सकता है।
बता दें कि आज पहले ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि उनके लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतों के अनुसार 1 मई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। लगातार बढ़ती लागत के कारण इन सेक्टर्स में सर्विस चार्ज या फूड प्राइस बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हर महीने होने वाली इस रिवीजन प्रक्रिया का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ता है।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में यह कीमत 3,024 रुपये हो गई है, जो कि पहले 2,031 रुपये थी। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 2,208 से बढ़कर 3,202 कर दी गई है, यहां कीमत में 994 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं चेन्नई में पहले जो सिलेंडर 2,245.50 रुपये का मिलता था वह अब 3,237 रुपये का हो गया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण माना जा रहा है। 28 फरवरी को ईरान और अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक तीन बार सिलेंडर की कीमत बढ़ चुकी है।
Published on:
01 May 2026 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
