
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम (Haryana and Jammu Kshmir Assembly Election Results) कुछ ही समय में सभी के सामने होंगे। दोनों राज्यों में होने वाले चुनावी फेरबदल से केवल राज्य नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र पर असर देखने को मिलेगा। केंद्र में 2014 से बीजेपी की सत्ता कायम है। इस समय देश के 20 राज्यों में एनडीए की सत्ता में है। वहीं इंडिया गठबंधन 9 राज्यों में शासन कर रहा है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है तो मिजोरम में एनडीए और इंडिया गठबंधन से अलग जोरम पीपुल्स मूवमेंट की सरकार है। हालाँकि पूरे भारत में ज्यादातर राज्य की बात करे तो सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार है भाजपा की है। इए जानते हैं कि कितने राज्यों में बीजेपी (BJP) की सरकार है।
2014 में केंद्र में भाजपा ने एंट्री ली थी। उस समय पर पांच राज्यों में भाजपा और एक राज्य में उनके सहयोगी दल की सरकार थी। 2014 में कांग्रेस और उसके सहयोगियों की स्थिति बेहतर थी। फिर धीरे-धीरे कांग्रेस की हालत खराब होती गई और कई राज्यों में भाजपा ने अपनी सत्ता बनाई।
Updated on:
09 Oct 2024 01:47 pm
Published on:
08 Oct 2024 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
