3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन, हिमाचल में 2 नवंबर 2022 को ही डाला था अखिरी वोट

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का निधन हो गया है। वह 106 साल के थे, जिन्होंने अपने जीवन में कुल 34 बार मतदान किया। बीते बुधवार 2 नवंबर 2022 को ही श्याम सरन नेगी ने अपना आखिरी वोट डाला था।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Nov 05, 2022

independent-indias-first-voter-shyam-saran-negi-died-who-resident-of-kinnaur-himachal-pradesh.jpg

independent indias first voter shyam saran negi died who resident of kinnaur himachal pradesh

आजाद देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया है। वह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के रहने वाले थे, जिनके निधन की पुष्टि किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन ने की है। डीसी आबिद हुसैन ने कहा कि जिला प्रशासन देश के पहले मतदाता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है। जानकारी के मुताबिक श्याम सरन नेगी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी।

बीते बुधवार 2 नवंबर 2022 को चुनाव अधिकारी श्याम सरन नेगी के कल्पा स्थित घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डलवाया था। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा था कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है। वहीं उनके वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा करते हुए कहा था कि इससे ई पीढ़ी के लोग वोट डालने के लिए प्रेरित होंगे।

सुबह लगभग 3 बजे श्याम सरन नेगी का हुआ निधन
किन्नौर डीसी आबिद हुसैन ने प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि "श्याम शरण नेगी दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनकी तबीतय लंबे समय से खराब चल रही थी। जिला प्रशासन उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देगा।" इसके साथ ही श्याम शरण नेगी के बेटे सीपी नेगी ने बताया कि आज सुबह लगभग 3 बजे उनके पिता का निधन हो गया है, जिसके बारे में प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

श्याम सरन नेगी 16 बार लोकसभा चुनाव में डाल चुके थे वोट
प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी का जुलाई 1917 में जन्म हुआ था। 1951 से लेकर उन्होंने अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। 2 नवंबर को वोट डालने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने श्याम सरन नेगी को बधाई दिया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चुनाव प्रचार के बीच कांगड़ा में ज्वाला देवी मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्याम सरन नेगी के निधन पर ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा "स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।"