23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India-France अंतरिक्ष व एआई क्षेत्र में भी बढ़ाएंगे सहयोग

- यूरोप यात्रा पर गए राजनाथ की फ्रांस के रक्षा मंत्री के साथ बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
India-France अंतरिक्ष व एआई क्षेत्र में भी बढ़ाएंगे सहयोग

India-France अंतरिक्ष व एआई क्षेत्र में भी बढ़ाएंगे सहयोग

नई दिल्ली। यूरोप की यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीती रात फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ रक्षा सहयोग के मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा व आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की।

भारत और फ्रांस के बीच यह पांचवी वार्षिक रक्षा वार्ता थी। इसमें दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर देने के साथ क्षेत्रीय स्थिति के आकलन से लेकर दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य अभ्यासों जैसे कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही मौजूदा रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा के साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार विमर्श किया गया।

राजनाथ बुधवार देर रात फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे थे। इस मौके उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की औपचारिक बैठक हुई। इससे पहले राजनाथ ने पेरिस के पास गेनेविलियर्स में सफरान इंजन डिवीजन के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का दौरा किया कर एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने भारत के साथ सहयोग की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए शीर्ष फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ तथा भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।