
India's first terrorist is Nathuram Godse who killed Gandhiji Says Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi on Nathuram Godse: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुखिर्यों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अब नाथूराम गोडसे पर एक बयान दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी बताया। शुक्रवार को AIMIM चीफ असदु्द्दीन ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग हैदराबाद में नाथूराम गोडसे की तस्वीर लेकर घूम रहे हैं। वह देश का पहला आतंकवादी था, गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी। लोग उनका फोटो लेकर शहर में घूम रहे हैं और पुलिस चुप बैठी है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले रामनवमी के मौके पर हैदराबाद में निकाली गई जुलूस में कुछ लोग नाथूराम गोडसे की तस्वीर हाथों में लिए नजर आए थे। उस दिन भी गोडसे की तस्वीर रामनवमी के जुलूस में शामिल किए जाने को लेकर काफी हंगामा मचा था।
हैदराबाद में गोडसे की तस्वीर लहराने वालों पर ओवैसी का हमला
शुक्रवार को मस्जिद-ए-उमर फारूक शैकपेट में मुनकिद जलसा यूम-उल-कुरान में लोगों को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने गोडसे और उनकी फोटो दिखाने वाले लोगों पर करारा हमला किया। ओवैसी ने कहा कि कोई हमारे शहर में खड़े होकर कहता है कि मैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाउंगा। हद तो तब हो गई जब लोग हैदराबाद में नाथूराम गोडसे की फोटो लेकर आ गए।
ओसामा बिन लादेन का फोटो लेकर घूमता तो दरवाजे तोड़ देती पुलिसः ओवैसी
ओवैसी ने आगे कहा कि समझ नहीं आता वो लोग नाथूराम गोडसे का फोटो लेकर क्यों घूम रहे हैं, जो देश का पहला आतंकवादी था। जिसने गांधी को गोली मारी थी। इस सब के बाद पुलिस चुप बैठी है। ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग कौन हैं? और ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है। अगर कोई ओसामा बिन लादेन का फोटो लेकर घूमता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे को तोड़ देती।
यह भी पढ़ें - भाजपा पर भड़के ओवैसी, बोले - सरकार का दोहरा मापदंड
भाजपा के निलंबित विधायक के नेतृत्व वाली जुलूस में थी गोडसे की तस्वीर
बताया गया कि हैदराबाद में जिस रामनवमी जुलूस में नाथूराम गोडसे की तस्वीर दिखाई गई उसका नेतृत्व भाजपा के निलंबित भाजपा विधायक टी. राजा सिंह कर रहे थे। विवादास्पद नेता के नेतृत्व में शोभा यात्रा के दौरान कुछ प्रतिभागियों को एक गाने पर नाचते हुए और भगवा झंडे लहराते हुए गोडसे की तस्वीर ले जाते हुए देखा गया था।
रामनवमी जुलूस में नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर मचा था बवाल
यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा सीतारामबाग के एक मंदिर से शुरू हुई और राजा सिंह के प्रतिनिधित्व वाले विधानसभा क्षेत्र गोशामहल के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। पुलिस ने शोभा यात्रा के लिए जुलूस मार्ग पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। गोडसे की तस्वीर सामने आने के बाद से इस मुद्दे पर खूब बवाला मचा।
यह भी पढ़ें - भिवानी केस में ओवैसी बोले- मुजरिम जाने-माने गौ रक्षक, पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार
Published on:
07 Apr 2023 09:59 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
