
India’s youngest mayor Arya Rajendran to wed Balussery MLA Sachin Dev
केरल की राजनीति में एक अनूठा गठबंधन देखने को मिला। ये गठबंधन सीटों को लेकर नहीं, बल्कि एक साथ जीवन बिताने के लिए हो रहा है। ये हैं भारत की सबसे युवा मेयर 23 वर्षीय आर्या राजेंद्रन जो बलुसेरी से विधायक सचिव देव के साथ शादी करने जा रही हैं। कम उम्र के विधायकों की सूची में शामिल 28 वर्षीय सचिन देव स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी जुड़े हुए हैं। ये दोनों ही अगले महीने शादी करने वाले हैं। ये दोनों ही बचपन के दोस्त हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने इस अनोखे गठबंधन के लिए चर्चा में है।
बता दें कि आर्या राजेंद्रन और सचिन देव दोनों ही एक दूसरे को तबसे जानते हैं जब वो स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) में साथ थे। आर्या राजेंद्रन ने तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज से पढ़ाई की है। मात्र 21 वर्ष की उम्र में वो मेयर बनी थीं। एक दिन अचानक उनके पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिवालय से फोन आया और उन्हें पार्टी में एक प्रतिष्ठित पद ऑफर किया गया। पहले तो आर्या को ये सब मजाक लगा फिर उन्हें पता चला कि वो वे तिरुवनंतपुरम की नई महापौर होंगी।
आर्या को जब मेयर चुनाव गया था तब सभी को हैरानी हुई थी क्योंकि मेयर की रेस में वरिष्ठ नेता जमीला श्रीधरन और दो अन्य नेता भी इस रेस में थे। केवल 21 साल की उम्र में, सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ ने निकाय के 100 वार्डों में से 52 पर जीत हासिल करने के बाद, आर्या को तिरुवनंतपुरम निगम का मेयर चुना गया था।
आर्या राजेंद्रन मध्यम वर्ग के परिवार से आती हैं। उनके पिता इलेक्ट्रीशियन रहे हैं और माँ एलआईसी एजेंट हैं।
वहीं, सचिन देव ने SFI में रहते हुए विधानसभा चुनावों में Balussery सीट से जबर्दस्त जीत हासिल की थी। अब इन दोनों की ही शादी काफी चर्चा में है ओर लोग इनके बारे में जानने को उत्सुक हैं।
वहीं, सचिन देव SFI के राज्य सचिव हैं और 2021 के विधानसभा चुनावों में सीपीएम के टिकट पर Balussery (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से 20,000 से अधिक मतों के अंतर से विधायक चुने गए थे।
Updated on:
16 Feb 2022 05:12 pm
Published on:
16 Feb 2022 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
