राष्ट्रीय

India vs Pak: परमाणु युद्ध से होगा अंत! 6 साल पहले ही हो गई थी भारत-पाक के बीच जंग की भविष्यवाणी

Nuclear War: साल 2025 में भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध का अनुमान जताया गया था।

less than 1 minute read
May 11, 2025

Nuclear War: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच 2019 में प्रकाशित एक शोध पत्र फिर से सुर्खियों में है। ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय प्रकाशक रूटलेज द्वारा प्रकाशित इस स्टडी में साल 2025 में भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध का अनुमान देते हुए बताया गया कि इसका आरंभ पाकिस्तान के एक बड़े आतंकी हमले से होता है। अध्ययन ने जो 'भविष्यवाणी' की थी, वह इस प्रकार है:

पाकिस्तान के हमले से युद्ध की शुरुआत:

शोध में कहा गया कि एक बड़े आतंकी हमले (जैसे संसद पर हमला) के बाद भारत एलओसी पर सेना तैनात करता है, जिससे पाकिस्तान भी प्रतिक्रिया देता है।

पहला दिन: पाक का परमाणु हमला:

भारतीय टैंक सीमा पार करते हैं, पारंपरिक सैन्य शक्ति में पिछड़ा पाकिस्तान अपने क्षेत्र में 10 छोटे परमाणु हथियार (5 किलोटन) का उपयोग करता है।

दूसरा दिन: भारत का जोरदार जवाब

पाकिस्तान 15 और सामरिक परमाणु बम दागता है। जवाब में, भारत पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों और परमाणु डिपो को निशाना बनाकर 20 रणनीतिक परमाणु बम गिराता है।

तीसरा दिन, दोनों ओर बड़ी तबाही:

पाक भारतीय चौकियों, नौसैनिक ठिकानों व शहरी क्षेत्रों पर 30 हमले करता है, 15 और सामरिक हमले करता है। भारत 10 सैन्य ठिकानों पर परमाणु हमले कर जवाब देता है।

अगले 3 दिन, पूर्ण परमाणु युद्ध:

पाकिस्तान अपने 120 परमाणु हथियार इस्तेमाल करता है, भारत 70 हमलों के बाद 100 हथियार चीन के खिलाफ रोककर रखता है।

दुनिया पर संकट छाने के आसार:

स्मोक और फायरस्टॉर्म से ग्लोबल क्लाइमेट प्रभावित होगा है। कृषि और आपूर्ति शृंखला टूटेगी, जिससे वैश्विक अकाल और अरबों लोगों की जान जोखिम में आने की आशंका बन सकती है।

Updated on:
11 May 2025 03:02 am
Published on:
11 May 2025 03:01 am
Also Read
View All

अगली खबर