3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना का हेलीकॉफ्टर ‘चीता’ क्रैश, लेफ्टिनेंट कर्नल शहीद

Indian Army Helicopter Crashed: भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में क्रैश हो गया है। इस हादसे में एक सैन्य अधिकारी को जान गंवानी पड़ी। जबकि एक पायलट जख्मी हो गए।  

2 min read
Google source verification
cheetah_helicopter.jpg

Indian Army Helicopter crashed near Tawang area in Arunachal Pradesh, pilot lost his life

Indian Army Helicopter Crashed: अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सेना का एक हेलीकॉफ्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में एक पायलट के शहीद होने की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में हुआ। भारतीय सेना का चीता नामक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें एक पायलट को जान गंवानी पड़ी। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस हादसे की पुष्टि की है।

हादसे की छानबीन शुरू कर दी गई है। सेना के वरीय अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए है। बताया गया कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान हुई। क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। जो इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक डॉक्टर ने एक पायलट को मृत घोषित कर दिया।


शहीद हुए पायलट की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर कथित तौर पर जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू (Nyamjang Chu) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था।


इससे पहले 11 मार्च को जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उससे पहले फरवरी में तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उस हादसे में दो पायलट शहीद हो गए थे। चीता और चेतक जैसे हल्के हेलीकॉप्टर, जिसे भारतीय सेना के जवान इस्तेमाल करते हैं, काफी पुराने हो चुके है। इनके स्थान पर दूसरे हाईटेक हेलीकॉप्टर को लाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

यह भी पढें - Bipin Rawat जिस हेलिकॉप्टर में थे सवार, जानिए कैसे और कब हुए हैं इस हेलिकॉप्टर से हादसे

Story Loader